फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका ने होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरबर। डायल 112 वाहन के चालक होमगार्ड की वर्दी उसकी प्रेमिका ने फाड़ दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि होमगार्ड पूर्व में मैलानी क्षेत्र में कार्यरत था। जहां उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चालक ने बताया कि वहां से आने के बाद उसने महिला से दूरी बना ली। जानकारी मिलते ही महिला बरबर बस अड्डे पर आ पहुंची। ड्यूटी पर तैनात चालक से आमना-सामना हो गया। गुस्साई प्रेमिका ने चालक की वर्दी नोच डाली। हंगामा किया।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 112 पुलिस चालक होमगार्ड ने बताया कि इसके पूर्व भी इस महिला के साथ नोकझोंक हो चुकी थी। जिसके कारण उसका ट्रांसफर वहां से बरबर कर दिया गया। थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया कि महिला का होमगार्ड चालक से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें