मझगईं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने कुछ लोगों पर धार्मिक कार्यक्रम से लौटते वक्त छेड़खानी का आरोप लगाया है। विरोध पर भाई से मारपीट की भी बात कही है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
युवती ने तहरीर में कहा कि बुधवार की रात वह धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही थी, पीछे से एक युवक अपने साथी के साथ आया और छेड़खानी करने लगा। आगे चल रहे उसके भाई ने चीख सुनी तो वह बचाने आया लेकिन आरोपियों ने उसे पीट दिया। युवती ने कहा कि आरोपी पहले भी छेड़खानी कर चुके हैं। पुलिस ने संतोष कुमार, लालू पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद