गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हैदराबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट नंबर 18 के मजरा सरकारगढ़ में सबा खानम (20) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गोला सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
महिला ने लगाया फंदा, हालत गंभीर
गोला गोकर्णनाथ। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली के ग्राम भुसौरिया निवासी 35 वर्षीय प्रेमवती पत्नी अनिल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पति अनिल ने उसे गंभीर हालत में गोला सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
कचहरी में गिरी पेड़ की डाल, वृद्धा घायल
19एलकेएच 42
लखीमपुर खीरी। बुधवार को दीवानी अदालत परिसर में जिला जज कोर्ट के सामने कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ की सूखी डाल टूट कर गिर गई। इस दौरान खमरिया थाना क्षेत्र निवासी वृद्ध महिला सावित्री पत्नी शत्रोहन लाल बुरी तरह घायल हो गई। दोपहर 12:30 हुए इस हादसे की खबर 112 पुलिस को दी गई लेकिन जिला मुख्यालय पर हुई इस दुर्घटना में एक घंटे बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर आई। वृद्धा सावित्री के साथ आए परिजनों ने बताया कि वह मारपीट के एक पुराने मुकदमे में अपने वकील विक्रम सिंह के तख्त पर जमानत लेने के लिए आए थे मगर एडीजे की अदालत पहुंच पाते, इससे पहले ही वृद्धा सावित्री इस दुर्घटना की चपेट में आ गई। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। संवाद