महेवागंज। सदर कोतवाली के झाऊपुरवा गांव निवासी संकटा प्रसाद की नौ वर्षीय नातिन रिंकी पुत्री साहबदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वह मंगलवार शाम परिजनों के साथ चीनी मिल के करीब घास काटने और बकरी चराने गई थी। चीनी मिल के राखी यार्ड के पास हाल ही में खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भरा होने से बच्ची डूब गई। बेसुध हालत में परिजनों ने बच्ची को गड्ढे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कुछ ही घंटे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई की बात नहीं कही है।