फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के इरादे से गन्ने के खेत में युवती को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव मामला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे घर के पीछे खेत में शौच के लिए गई थी। बताते हैं कि आरोपी गुफरान पहले से घात लगाकर गन्ने के खेत में छिपा बैठा था। उसने युवती को दबोच लिया। युवती संघर्ष करते हुए शोर मचाते हुए भाग निकली। आरोपी युवक गुफरान भी मौके से भाग गया। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित युवती परिजन के साथ सदर कोतवाली पहुंची और आरोपी गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के परिजन के मुताबिक, आरोपी गुफरान इससे पहले भी गांव में कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुफरान के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपी गुफरान को गिरफ्तार करके चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें