फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के लाल ने बढ़ाया मान

Sun, 14 Dec 2014 07:13 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले परसेहरा के पवन दीक्षित को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिले के परसेहरा मदारपुर गांव निवासी बिजेंद्र दीक्षित के पुत्र पवन दीक्षित की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई, उन्होंने गांव में ही लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। ग्रेजुएशन मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से करने के बाद आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में एमएससी (एजी) से 82.30 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पवन की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वाइस चांसलर वीसी गोयल ने वीसी गोल्ड मेडल और विशिष्ट योग्यता प्रमाणत्र देकर उसे पुरस्कृत किया। पवन कृषि अनुसंधान कर उन्नतिशील प्रजातियों तथा बीजों की जानकारी अपने क्षेत्र के किसानों को देकर उन्हें और अधिक लाभांवित करना चाहता है। वह सफलता का श्रेय अपने गुरु राजकुमार गुप्ता और माता-पिता को देता है। शक्ति वेलफेयर सोसायटी के महामंत्री आदित्य कुमार गुप्ता ने पवन दीक्षित की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर नितिस राजवंशी, रोहित प्रजापति, कपिल मिश्र, शिवम गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें