फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लंबित राजस्व वादों का प्रमुखता से कराएं निस्तारण

विज्ञापन
राजस्व अफसरों की समीक्षा बैठक लेते एसीएस सुधीर गर्ग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपर मुख्य सचिव (राजस्व) सुधीर गर्ग ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आईजीआरएस की समीक्षा कर शिकायतों की प्रवृत्ति और निस्तारण की प्रगति जानी।
विज्ञापन

एसीएस ने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाले शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समय से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों को समीक्षा कर अभियान चलाकर निस्तारित कराने के लिए कहा। वहीं, तहसीलदार न्यायालय में लंबित वादों के लिए एडीएम एवं एसडीएम को स्वयं रिव्यू करने के निर्देश देकर कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दावों के सापेक्ष स्वीकृति और भुगतान के बारे में मालुमात की।
एसीएस के सवाल पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तालाब आवंटन, हीटवेव की कार्ययोजना, राहत किट, इमरजेंसी, ऑपरेशन सेंटर आदि के बारे में बताया। एडीएम ने नाविकों को सुरक्षा किट देना बताया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओपी अंजोर मौजूद रहे।
विज्ञापन


चकबंदी कार्यों की समीक्षा
एसीएस ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसीएस ने कहा कि चकबंदी का काम समय से पूरा करें। साथ ही चकबंदी के मुकदमों का निराकरण करने में भी तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें