फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नकहा में रहने वाली सालिया बानो ने पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। मुकदमा महिला थाने में दर्ज किया गया। ससुरालियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

सालिया बानो ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी शादी सात मार्च 2021 को लखनऊ के लालकुंआ निवासी मोहम्मद वसीक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति वसीक, सास फातिमा व ननद शहनाज उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगीं। मना करने पर मारते पीटते। 14 अगस्त सुबह करीब 11 बजे ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। सास और ननद के कहने पर पति वसीक ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें