फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर बवाल के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी पिता और तीन पुत्रों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा की खुदकुशी के बाद कस्बे में तोड़फोड़, आगजनी और बवाल हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कृत्य से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की बात का जिक्र मुकदमे में किया है।
विज्ञापन

एक नवंबर को आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत संपूर्णानगर कस्बे में रहने वाली किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। मृतका की मां ने कस्बे के जोहिद अख्तर समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। घटना के बाद कस्बे का माहौल बिगड़ गया था। मृतका के परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। आगजनी, तोड़फोड़, पथराव हुआ। कई घंटे तक बवाल होता रहा।
डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। आईजी रेंज भी संपूर्णानगर पहुंचे थे। मामले में संपूर्णानगर थानाध्यक्ष और सीओ पलिया पर कार्रवाई भी हुई। संपूर्णानगर थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि डीएम के अनुमोदन पर मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर, उसके भाई शोएब अख्तर, शोहिल अख्तर व पिता जाहिद नूर निवासी सिंगाही खुर्द पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। वर्तमान में सभी अभियुक्त जेल में हैं और अब इनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें