फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मवेशी चोर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, खुलासा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली की संयुक्त टीम अंतरजनपदीय मवेशी चोर गैंग का खुलासा करने के करीब पहुंच गई है। छह से अधिक संदिग्ध पुलिस हिरासत में है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गैंग में खीरी और आसपास जिले के सदस्य शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से भैंस भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

इलाके में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस काफी समय से मवेशी चोर गैंग की तलाश में थी। मुखबिर और सर्विलांस का सहारा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम हफ्ते भर से रस्साकसी कर रही थी। शाहजहांपुर तक संदिग्धों की तलाश की। सफलता भी हाथ लगी। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी संदिग्धों से पूछताछ की।
उधर, चर्चा है कि गैंग के पकड़े जाने पर उन्हें छुड़ाने के प्रयास भी किए जाने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ संदिग्ध पकड़े हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें