फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गणेश उत्सव की धूम, सजे गणपति बप्पा के दरबार

विज्ञापन
गणेश उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते  कलाकार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिलेभर में गणेश उत्सव की धूम है। मंदिर और सार्वजनिक गणेश पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष से गूंज रहे हैं। शहर में आनंद सिनेमा रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां दिन में पांच बार आरती हो रही है। भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर स्थित गणेश पूजा पंडाल में बृहस्पतिवार रात कलाकारों ने मनमोहक नृत्य पेश किया। बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इसके अलावा सुभाष पार्क में मराठा समुदाय द्वारा सजाए गए गणेश पूजा पंडाल में भी धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
गोला गोकर्णनाथ में कई स्थानों पर गणपति बप्पा के दरबार सजे हैं। मोहल्ला मुन्नू गंज स्थित श्री कृष्ण वाटिका में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का भव्य दरबार सजाया है। जहां कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बृहस्पतिवार की शाम पुरोहित श्याम किशोर मिश्रा ने विधायक अमन गिरि से भगवान गणेश का पूजन कराकर आयोजन की शुरुआत कराई। पूजन आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित कराया। लाल्हापुर, हाफिजपुर, खुटार रोड पर भगवान गणेश के दरबार सजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें