फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुआ खेलने का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जुआं खेलने का वीडियो वायरल हुआ तो नीमगांव पुलिस हरकत में आई। दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने अन्य मामलों के आठ अभियुक्तों को दबोचा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने जुए में हारने पर अपनी बाइक गिरवी रख दी, जो वापस नहीं मिली है। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि मुनीश, मोनी, अमर सिंह और उमेश निवासी अतरौली थाना नीमगांव को गिरफ्तार किया गया। बाइक गिरवी रखने की बात प्रकाश में आई है, लेकिन बाइक पुलिस को नहीं मिली।
उधर, सिकंदराबाद चौकी प्रभारी ने बेलाबोझी निवासी रामचंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया। इसके अलावा थाना क्षेत्र के ही कोरैया तालुकेदार निवासी अभिषेक, नीरज, रमेश, पवन, ज्ञान प्रकाश, रामखेलावन और सुधीर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान न्यायालय भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें