फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विमान के पंखों के पास टपकता दिखा ईंधन, उड़ान रद्द

विज्ञापन
धनगढी-नेपाल के एयरपोर्ट पर खड़ा विमान। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी से बझांग के लिए समिट एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने के दौरान पंखों के पास ईंधन टपकता देखकर यात्रियों ने सूचना एयरलाइंस प्रबंधन को दी। जिसके बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


धनगढ़ी एयरपोर्ट के प्रमुख गणेश बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम को समिट एयरलाइंस का छोटा विमान धनगढ़ी से पहाड़ी जिला बझांग के लिए उड़ान भरने को तैयार था। विमान में बैठे यात्री अशोक बहादुर सिंह ने विमान के दोनों पंखों के पास ईंधन टपकते देखा। जिसके बाद उसने एयर होस्टेज को सूचना देने के बाद पायलट को भी बताया। विमान का इंजन बंद करने के बाद भी ईंधन लीक हो रहा था। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। समिट एयरलाइंस के कर्मचारी रोशन सिंह ने बताया कि काठमांडो से टीम आ रही है, विमान की मरम्मत की जाएगी। जिसके बाद उड़ान को अनुमति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें