मझगईं। इलाके के गुलरा टांडा गांव में गुलदार आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे गुलरा टांडा में हसना उर्फ लंगड़ा के घर के बाहर पार्क के जंगल से एक गुलदार आ गया। नजर पड़ते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आ गए और गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा। गुलदार के चले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पार्क के जंगल से चंद कदम की दूरी पर बसा बंजारा बहुल गांव गुलरा टांडा में गुलदार का आतंक काफी समय से है। गुलदार करीब एक दर्जन से अधिक बकरों को मारकर खा चुका है। संवाद