फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय से हुई स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Thu, 01 Oct 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर नगर पालिका लखीमपुर एक बार फिर नए सिरे से इसी अभियान की शुरुआत करेगी। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की अगुवाई में नगर पालिका कार्यालय से अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें सभी पालिका सदस्यों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान 12 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें दो अक्तूबर यानि शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन रैली शहर के  मार्गों पर निकाली जाएगी। तीन अक्तूबर को स्वच्छता के समर्थन में स्वच्छ भारत का हस्ताक्षर अभियान चलेगा। चार अक्तूबर को पतंग महोत्सव में युवा वर्ग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। पांच अक्तूबर को मानव शृंखला बनाकर शहरवासियों से स्वच्छता की अपील की जाएगी। अली अब्बास ने बताया कि छह अक्तूबर को निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का सामापन 12 अक्तूबर को मैराथन दौड़ के साथ होगा। इस दौरान हरिवंश दीक्षित, जितेंद्र सिंह सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, ब्रम्हानंद मिश्रा, अमित सोनी आदि लोगों ने सहयोग किया। इस मौके पर श्रमदान करके स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें