फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए संचालित 'ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण शीघ्र शुरू होगा। इस वर्ग से जुड़े छात्र- छात्राओं के लिए बेहतर अवसर है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने दी।
विज्ञापन


यह है योजना की पात्रता, शर्तें
इस योजना के अन्तर्गत तहसीलदार द्वारा जारी एक लाख रुपये तक का आय प्रमाणपत्र हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इण्टरमीडियट जरूरी है। पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाणपत्र, आवेदक के आधार कार्ड की प्रति, प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन, बताई प्रकिया
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओ-लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग विभाग, उप्र की बेवसाइट पर दिये लिंक से आनलाइन आवेदन 22 जून से 07 जुलाई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें