फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीसी संचालक समेत चार पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। पढुआ थाने के गांव हरिपुरवा निवासी ऊषा देवी ने ढखेरवा खालसा निवासी बैंक ऑफ बड़ोदा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक समेत चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव हरिपुरवा निवासी उषा देवी ने पढुआ थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ोदा में है। बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले कैलाश कुमार निवासी ढखेरवा खालसा ने बायोमेट्रिक अंगूठा लगवाकर कर उसके खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो बीसी संचालक के आईडी से रुपये निकाले जाने का पता चला।
खाते से रुपये निकालने में शुभम, बीसी संचालक कैलाश का भाई संतोष व उसकी पत्नी भी शामिल है। आरोप है कि जब पीड़िता ने बीसी संचालक से रुपये मांगे तो उसके गाली-गलौज किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि बीसी संचालक ने उसके अलावा गांव के कई अन्य लोगों के खाते से करीब 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने कैलाश कुमार, शुभम, संतोष व एक अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें