फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ की लोकेशन पता लगाने के लिए लगाए चार जोड़ी कैमरे

विज्ञापन
कटठौहा मैं बाघ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा
विज्ञापन
निघासन। बेलरायां वन क्षेत्र के बैरिया बीट में दो ग्रामीणों को मौत के घाट के उतारने के बाद भी बाघ गन्ने के खेतों में डेरा जमाए है। वन कर्मियों ने बृहस्पतिवार को बाघ की लोकेशन जानने के लिए चार जोड़ी कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

साथ ही पिंजरा लगवाकर उसमें बकरा बांधा है। एक सप्ताह पहले ग्रामीण सुकई भार्गव को खेत पर चारा काटते समय बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। तब से किसान खेतों में जाने से घबरा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को रेंजर भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में वन दरोगा रामनरेश, वनरक्षक जगमोहन मिश्रा और आकाश खरवार आदि कर्मचारियों ने बाघ की लोकेशन जानने के लिए चार जोड़ी कैमरे लगा दिए हैं। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि जल्द ही बाघ को पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें