फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपल्स को करते थे ब्लैकमेल: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रेमी युगल से ऐंठते थे रुपये, दो सिपाही समेत चार गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 11:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

इस गैंग के कारनामे का खुलासा निघासन थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुरवा निवासी रामकुमार पर आठ सितंबर को हमला करके लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी से हुआ था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी युगल के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले गैंग के दो बदमाशों और उनका साथ देने में सिंगाही थाने के दो सिपाहियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। गैंग का सरगना रहीश और उसका एक साथी 12 सितंबर को पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन

 

इस गैंग के कारनामे का खुलासा निघासन थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुरवा निवासी रामकुमार पर आठ सितंबर को हमला करके लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी से हुआ था। गिरफ्तार किए गए बालकरामपुरवा निवासी रहीस और अयोध्यापुरवा निवासी जसवीर से मिले फोन में कई लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो थे। 

एक वीडियो ऐसा भी था, जिसमें आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी युगल से गैंग सरगना रहीस के अलावा सिंगाही थाने के सिपाही अवनीश और नीरज ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद सिंगाही थाना पुलिस गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश में थी। रविवार को दो अन्य गुर्गों बालक रामपुरवा के ही रियाज और झाला निवासी रफीउल्ला के साथ ही दोनों सिपाहियों अवनीश और नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

मामले की जांच क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल से कराई जा रही है। बरामद मोबाइल में मौजूद वीडियो क्लिप के आधार पर दोनों सिपाहियों की संलिप्तता पाई गई है। इसलिए दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। -संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें