फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मितौली में चार व गोला में एक अवैध अस्पताल सील

विज्ञापन
अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
मितौली/ गोला। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शनिवार को मितौली सीएचसी अधीक्षक ने चार और गोला अधीक्षक ने एक अवैध अस्पताल सील किया है।
विज्ञापन

मितौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हिंद अस्पताल का निरीक्षण करने पर न तो रजिस्ट्रेशन मिला और न ही प्रशिक्षित डॉक्टर मिले। तमाम खामियां मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। कस्ता कस्बा स्थित रक्शा का दवाखाना, फैमिली हेल्थ केयर क्लीनिक सहित ककरहा गांव में संजय क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अब तक अभियान चलाकर 16 अस्पताल एवं दो पैथाेलॉजी सील की गई हैं। उधर, गोला गोकर्णनाथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि शनिवार को लखीमपुर रोड स्थित लाइफ लाइन जच्चा-बच्चा केंद्र पर का निरीक्षण करने पर प्रसव कक्ष से लेकर ऑपरेशन कक्ष तक मिला, जबकि इसका पंजीकरण पॉली क्लीनिक का है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि लाइफ लाइन जच्चा-बच्चा केंद्र के नाम से रजिस्ट्रेशन न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें