फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते छह से 12 जुलाई तक सुबह चार घंटे कटौती

Sat, 04 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्युत वितरण उपखंड गढ़ी क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते 6 से 12 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी की ओर से बताया गया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गढ़ी से रोड चौड़ीकरण (एलआरपी रोड से इंडियन गैस पार्क तक) के लिए लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के कारण प्रतिदिन सुबह 4 से 8 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। छह जुलाई को मेला मैदान से बसंत सिनेमा तक, सात जुलाई को मेला मैदान चौराहे से चिकवा मंडी, आठ से 12 जुलाई तक महेवागंज पुल से नायरा पेट्रोल पंप तक का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें