पुलिस की गिरफ्त में आरोपी- स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। बुधवार को तिकुनिया बॉर्डर पर नेपाली युवक से पौने तीन लाख रुपये लूटने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई नकदी भी बरामद की गई है।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 11 सितंबर को नेपाली नागरिक टीकाराम बटाला निवासी जनपद कैलाली के साथ तिकुनिया के बनवीरपुर-दीपनगर मार्ग पर पौने तीन लाख नेपाली रुपये लूटने जाने की घटना हुई थी। पीड़ित ने चार लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों मंजीत सिंह, जसवंत सिंह उर्फ मिठ्ठू निवासीगण दीपनगर गुलरिया घाट तिकुनिया, राज सिंह उर्फ राजू सिंह व कुलवंत सिंह उर्फ कालू निवासीगण ग्राम रननगर तिकुनिया को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक फोन, एक पासपोर्ट, एक पहचान पत्र नेपाल राष्ट्र व 1,87,900 नेपाली रुपये सहित एक तमंचा- कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की गई हैं। एसपी ने खुलासे में काम करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।