गोला में सेपक टाकरा खेल के बारे में जानकारी देते जिला सचिव तान सिंह। सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी स्पोर्ट्स सेपक टाकरा एसोसिएशन की बैठक में सेपक टाकरा खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पूर्व आइटीबीपी तान सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष जिला सेपक टाकरा एवं पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी, राजन साहनी, प्रदीप खितौलिया और मनोज गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, धरम सिंह, अरविंद, राष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, अशोक सक्सेना, आशीष बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद