फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

विज्ञापन
तेंदुआ पकडने के लिए मिश्र गांव जमदरी में वन विभाग ने लगाया पिंजरा।संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। वन रेंज धौरहरा के ईसानगर ब्लॉक के मिश्र गांव जमदरी में बीते आठ दिनों से तेंदुए ने छुट्टा पशुओं और कुत्तों का शिकार कर दहशत फैला रखी है। शिकायत पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के मिश्र गांव जमदारी में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुआ, छुट्टा पशुओं और पालतू कुत्तों का शिकार कर चुका है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय वनाधिकारी धौरहरा नृपेंद्र चतुर्वेदी से की। इस पर रेंजर ने गांव में टीम भेज कर पहले तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए।
तेंदुए को पकड़ने के लिए शनिवार शाम दो पिंजरे लगाए हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में तेंदुए की आमद के चलते गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नाइट विजन कैमरे और दो पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें