फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले के बाद वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
पलिया के आजादनगर के पास घटनास्थल का जायजा लेती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। बाघ के हमले में घायल हुई आजादनगर गांव की किशोरी की हालत में अब सुधार है। वहीं, घटना के बाद वन विभाग की टीम ने सतर्कता बढ़ा दी है। कांबिंग भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

अतरिया गांव निवासी महेश प्रसाद अपनी 14 वर्षीय पुत्री शिवांकी के साथ बुधवार को खेत में काम करने गए थे। दोपहर में करीब तीन बजे गन्ने के खेत में छिपकर बैठे एक बाघ ने शिवांकी पर हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
उधर, घटना के बाद वन विभाग की टीम ने किशोरी के परिजनों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अकेले खेतों में जाने से भी ग्रामीणों को मना किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें