जांच में सहयोग नहीं कर रहा वांग
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पुलिस व जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, लेकिन वांग जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां उसे लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब एफएसएल ले जाने की तैयारी में हैं। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है।
26 साल के चीनी नागरिक वांग को 17 फरवरी को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से मोबाइल और कैमरा बरामद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियां उसके मोबाइल व कैमरा का पासवार्ड खुलवाने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वांग के पास से मिले कई फोटोग्राफ व उसके मोबाइल में डाउनलोड अन्य एप्स की भी फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी है।