फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : बाइक सवार भाई-बहन की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
पंकज मौर्य, फाइल फोटो
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के ढखेरवा-सिसैया हाईवे के बबुरी मोड़ पर बृहस्पतिवार की कोहरे भरी सुबह साढ़े आठ बजे हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन पंकज मौर्य (24) और सुषमा (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन




पढुवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभयपुर निवासी पंकज मौर्य पंचायत सहायक थे। बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहन सुषमा को बाइक पर बैठाकर उनको पेपर दिलाने जा रहे थे। बताते हैं कि कोहरे की वजह से दृष्यता लगभग न के बराबर थी। इसी बीच बबुरी मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। यह ट्रक खमरिया चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति कर वापस आ रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। हेलमेट लगाए होने के बावजूद बाइक से उछलकर सड़क पर गिरने से सिर का एक हिस्सा फट गया। खून बह जाने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन सुषमा भी उछलकर दूर जा गिरी। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद किसी तरह लोगों और पुलिस के सहयोग से सुषमा को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
उधर, भाई बहन की मौत के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक पंकज अपने परिवार में तीसरे नंबर का भाई था। जबकि तीन भाइयों में सुषमा अकेली बहन थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी सुषमा
पंकज ग्राम अभयपुर में पंचायत सहायक थे। वह चौधरी बेचेलाल डिग्री कॉलेज रसूलपुर से बीएसएसी की डिग्री कर चुके थे। जबकि, बहन सुषमा रसूलपुर स्थित बेचेलाल डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। कॉलेज में सुबह 9 बजे समाजशास्त्र विषय का पेपर था।

पंकज मौर्य, फाइल फोटो

पंकज मौर्य, फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें