फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अखिलेश यादव के दौरे से पहले सपा में इस्तीफों की झड़ी, कई नेताओं ने पद छोड़े

Sun, 04 Jun 2023 12:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

छह जून को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर आ रहे हैं। इससे पहले ही पार्टी में उठापटक शुरू हो गई है। कई नेताओं ने पार्टी के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता लेने वाले पदाधिकारियों का मन पार्टी से खिन्न होना शुरू हो गया है। इसके पीछे पार्टी के कद्दावर नेताओं और तमाम पदाधिकारियों के बीच आपसी मनमुटाव होना बताया जा रहा है। छह जून को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे से पहले ही मनमानी का आरोप लगाते हुए कई नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है।

विज्ञापन


इस्तीफा देने वालों में जाकिब रफीक, जावेद अंसारी, राहिल अंसारी, प्रवीण कश्यप, आसिफ, अविनाश चौधरी, आदेश गुप्ता, इमरान खां, उमेश कुमार, आकाश यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। नाराज पदाधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में कद्दावर नेता कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने पूर्व एमएलसी शशांक यादव पर भी मनमानी का आरोप लगाया है।

Trending Videos
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों ने भी दिया इस्तीफा 

उधर, सपा के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि शनिवार को नगर अध्यक्ष रहे फैसल खां और लोहिया वाहिनी के रियाजउल्ला खां ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य पदाधिकारी पार्टी के किसी एक पदाधिकारी से नाराजगी होने के चलते पार्टी की सदस्यता छोड़ी है। सभी नाराज पदाधिकारियों को मनाने और बातचीत का दौर जारी है। जल्द ही सभी को दोबारा पार्टी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें