फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी से सीधे बहराइच तक नहीं चल सकीं ट्रेनें

सार

इस कारण रविवार को मैलानी से सीधे बहराइच तक कोई ट्रेन नहीं चल सकी, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते रविवार को सुबह छह बजे इस रूट के तिकुनियां स्टेशन पर स्थित किमी नंबर 239\/2-3 और मंझरा पूरब और तिकुनिया के बीच स्थित किमी नंबर 179\/4-5 के पास रेलवे ट्रैक के पास पानी आने की सूचना रेलकर्मी पहुंचे। ट्रैक दुरुस्त किया मगर इसी बीच मंझरा पूरब स्टेशनों के बीच खैरटिया बांध रोड हाल्ट के पास स्थित किमी नंबर 179\/4-5 के पास ट्रैक कटन जाने की सूचना मिली। 05319 बिछिया-मैलानी पैसेंजर तिकुनियां स्टेशन से वापस मैलानी तक चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैलानी। मैलानी-बहराइच मीटरगेज रेलखंड के तिकुनिया और मंझरा पूरब के बीच भारी बारिश से ट्रैक का कटान होने से रविवार को इस रूट की ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया गया। इस कारण रविवार को मैलानी से सीधे बहराइच तक कोई ट्रेन नहीं चल सकी, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते रविवार को सुबह छह बजे इस रूट के तिकुनियां स्टेशन पर स्थित किमी नंबर 239/2-3 और मंझरा पूरब और तिकुनिया के बीच स्थित किमी नंबर 179/4-5 के पास रेलवे ट्रैक के पास पानी आने की सूचना रेलकर्मी पहुंचे। ट्रैक दुरुस्त किया मगर इसी बीच मंझरा पूरब स्टेशनों के बीच खैरटिया बांध रोड हाल्ट के पास स्थित किमी नंबर 179/4-5 के पास ट्रैक कटन जाने की सूचना मिली। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक रेलकर्मी बचाव कार्य युद्घस्तर पर कर रहे हैं। इसके चलते रविवार को 05361 बहराइच-मैलानी पैसेंजर बिछिया स्टेशन तक चलाई गई और बिछिया-पलिया कलां के बीच निरस्त रही। 05355 बहराइच-मैलानी पैसेंजर निशानगाढ़ा तक चली और निशानगाढ़ा-बेलरायां के बीच निरस्त रही। 05356 मैलानी-बहराइच पैसेंजर बेलरायां स्टेशन तक चली और बेलरायां-निशानगाढ़ा के बीच निरस्त रही। 05362 मैलानी-बहराइच पैसेंजर पलिया कलां तक चली और पलिया कलां-बिछिया के बीच निरस्त रही। 05320 मैलानी-बिछिया पैसेंजर तिकुनियां तक चलाई गई और तिकुनियां-बिछिया के बीच निरस्त रही। 05319 बिछिया-मैलानी पैसेंजर तिकुनियां स्टेशन से वापस मैलानी तक चलाई गई। अगली सूचना तक ट्रेनों का संचालन इसी प्रकार होगा। इस कारण सभी ट्रेनें निर्धारित समय से लेट अपने गंतव्य को पहुंच सकीं।
‘भारी वर्षा के कारण तिकुनियां-मंझरा पूरब के बीच ट्रैक की मिट्टी का कटान होने के कारण मैलानी-बहराइच के बीच रविवार को ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। प्रभावित स्थल पर बोल्डर आदि पहुंचाकर त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सभी रेलखंडों पर पेट्रोलिंग के साथ ही पुलों पर वाटर लेवल की निगरानी की जा रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें