फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पिंड गांव फिर बन गया टापू, दहशत में हैं ग्रामीण

विज्ञापन
फिर बना नया पिंड गांव टापू, दहशत में ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
तिकुनिया। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली मोहाना नदी एक बार फिर उफना गई है। नदी के निकट बसा गांव नया पिंड टापू बन गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव के चारों तरफ मोहाना नदी का पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और उन्होंने अपना सामान ऊंचे स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहीं मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से अनूपनगर गांव में फसलें जलमग्न हो गई हैं। गांव निवासी भगवान सिंह, बूटा सिंह, जीत सिंह, चरण सिंह, गुरनाम कौर आदि ग्रामीणों ने बताया कि यदि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो उनके घरों में पानी भर जाएगा। ग्राम अनूप नगर के गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह, मंगत सिंह, रेशम सिंह, लाला सिंह, गुरनाम सिंह के खेतों में खड़ी फसलें डूब गई हैं। इसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें