फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में बाढ़ का पानी, बाहर निकल रहे वन्यजीव

विज्ञापन
दुधवा के जंगल में विचरण करता बाघ।
विज्ञापन

विज्ञापन
बांकेगंज। शारदा, सुहेली और नेपाली नदी मोहाना के उफनाने से दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकांश हिस्से में जलभराव हो गया है। नदियों का जलस्तर भले ही कम हो गया हो, लेकिन जंगल में कीचड़ सूखने में अभी वक्त लग सकता है। लंबे समय तक जलभराव और कीचड़ बने रहने से दुधवा की पारिस्थितिकी पर बुरा असर पड़ रहा है।
जलभराव के कारण ग्राउंड फलोरा पूरी तरह तबाह हो गया है। घास-फूस और वनस्पतियां सड़ कर सूख रही हैं। इससे शाकाहारी पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। हिरन और जंगली सूअर बाढ़ के पानी से निकलकर चारे की तलाश में गांवों और खेतों की ओर पलायन कर चुके हैं। बाघ और तेंदुओं को अपना नया ठिकाना तलाश करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह वन्यजीव जंगल से निकलने के बाद इंसानों और पालतू जानवरों पर हमला कर उनकी जान ले रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर जंगल से बाहर निकले हिंसक वन्यजीवों ने दो से अधिक ग्रामीणों और आधा दर्जन से अधिक पालतू पशुओं पर हमला कर उनकी जान ले चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक की प्रमुख घटनाएं

02 जून- दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन भीरा रेंज में तेंदुए के हमले में तीन किसान घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीट कर मार डाला।
10 जून- थाना फूलबेहड़ श्रीनगर गांव युवक पर मगरमच्छ के हमले में घायल।
10 जून- दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज के हरदुआ गांव में बाघ के हमले में बछड़े की मौत।
25 जून- थाना मितौली क्षेत्र के दरी नगरा गांव में जंगली सूअर के हमले में 30 वर्षीय आशाराम की मौत।
19 जुलाई- दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज जंगल से सटे चौधीपुर गांव निवासी युवक राजकुमार पर बाघ का हमला, घायल।
24- जुलाई- दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन धौरहरा रेंज के धुंधकला गांव में पालतू बछिया पर हमला कर मार डाला।
25 जुलाई- दक्षिण खीरी वन प्रभाग मोहम्मदी रेंज जंगल से सटे डोकरपुर नरवा माइनर के पास बाघ ने सांड़ पर पर हमला कर मार डाला।
25 जुलाई- मोहम्मदी रेंज के लीलापुर गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर मार डाला।
-
दुधवा जंगल के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी भर गया था। जंगल में भरा पानी सूख चुका है। वन्यजीव जंगल के ही अंदर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के खतरे को भांपते हुए वन कर्मी इस चुनौतीपूर्ण हालात में भी लगातार गश्त कर रहे हैं।
- ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व

दुधवा के जंगल में विचरण करता बाघ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें