श्रीनगर के सामने रपटा पुल पर तेज धार में बहता पानी : वीडियोग्रेब
महेवागंज। शारदा नदी के उफनाने से फूलबेहड़ में तटबंध के अंदर बसे गांव फिर जलमग्न होने लगे हैं। बाढ़ के पानी की तेज धार से पुलिया के दोनों किनारे फिर कट गए हैं। तटबंध के 18 गांवों में फिर बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले श्रीनगर गांव के सामने रपटा पुल की मरम्मत कर उसे चलने लायक बनाया था। अब किनारे फिर कटने से ग्रामीणों की मेहनत और रुपयों पर पानी फिर गया। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यहां से निकल रहे हैं। खेतों में खड़ी फसल डूब रही हैं। रास्ते जलमग्न होने से लोगों काे नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद