फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पिंड में बाढ़ के हालात, रोका गया नाव का संचालन

विज्ञापन
नया पिंड में भरा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
आवागमन में परेशानी होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से की नाव का संचालन शुरू करने की मांग
तिकुनिया। बाढ़ प्रभावित गांव नया पिंड में अब तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बावजूद इसके प्रशासन ने गांव आने-जाने के लिए चल रही नाव का संचालन भी बंद करा दिया है। इससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या पैदा हो गई है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।
ग्रामीणों का कहना है गांव को जाने वाली पुलिया पर तीन से चार फुट पानी बह रहा है। इसके अलावा मगरमच्छ और सांप जैसे खतरनाक जीव भी बाढ़ के पानी के साथ बहकर आ गए हैं, जो लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से पहले की तरह नाव का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है। गांव निवासी गुरमीत सिंह ने बताया नया पिंड गांव बाढ़ प्रभावित है। गांव के चारों तरफ अभी पानी भरा हुआ है। गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया बनी है उस पुलिया पर करीब चार फुट तक पानी बह रहा है। अचानक तहसील प्रशासन के आदेश पर नौका संचालन बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें