फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ : टापू बने कई गांव... रास्तों पर बह रहा नदी का पानी

विज्ञापन
बाढ़ के पानी से जलमग्न हुआ ग्राम खगईपुरवा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

महेवागंज/फूलबेहड़। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के अंदर बसे कई गांव फिर टापू बन गए। सोमवार सुबह तक मिलपुरवा मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी तेज बहाव में पानी बहने लगा।
श्रीनगर के सामने रपटा पुल पर करीब तीन फुट पानी तेज धार से चल रहा है। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। खगईपुरवा टापू बन गया है। नाव के सहारे आवागमन हो रहा है। खगईपुरवा के करीब 20 परिवार तटबंध किनारे तिरपाल डालकर ठहरे हैं। मेहंदी, बहालीपुरवा रंडौहा, बड़ागांव, भुलभुलिया, चकलुआ, लंगडीपुर, खांबी, भोलापुरवा, बसहा सहित कई गांव पानी से घिरे है। पहली ही बाढ़ में श्रीनगर के सामने पुल और इसके आगे रपटा पुल कटने से लोग नाव से निकल रहे है।
विज्ञापन


हादसे के बाद भी नही चेते जिम्मेदार
बाढ़ का पानी कई मार्गों पर चल रहा है। गूम रास्ते पर तेज धार में पानी चल रहा है। बगैर रोकटोक लोग पैदल भी निकल रहे हैं। 20 जुलाई को एक युवक तेज बहाव में बह चुका है। युवक का अब तक कुछ पता नही चल सका। फूलबेहड़ थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया कि डूबे लड़के का कुछ पता नहीं चल सका है। तटबंध पर बाढ़ राहत चौकी बनी है। सिपाही और लेखपाल की ड्यूटी रहती है।


नयापुरवा और बेलहा सिकटिहा के कई घर नदी में समाए
बिजुआ। शारदा नदी का जलस्तर बिजुआ क्षेत्र में कम हुआ है, लेकिन कटान तेज हो गया। नयापुरवा और बेलहा सिकटिहा में कटान तेज गति से हाे रहा है। रविवार शाम से अब तक नयापुरवा में कामता प्रसाद, त्रिवेनी प्रसाद व मैनावती के पक्के मकान कट गए। बेलहा सिकटिहा में शंभू दयाल और अनिल कुमार के पक्के मकान नदी में समा गए हैं। बेलहा सिकटिहा में बाढ़ खंड की ओर से कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। नयापुरवा में कोई भी बचाव कार्य नहीं चल रहा। ग्रामीण गृहस्थी का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बेलहा सिकटिहा के ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए सोमवार को शारदा नदी की पूजा-अर्चना की। कन्याओं को भोजन कराया और प्रसाद बांटा। संवाद
विज्ञापन

-

बाढ़ के पानी से जलमग्न हुआ ग्राम खगईपुरवा। संवाद

बाढ़ के पानी से जलमग्न हुआ ग्राम खगईपुरवा। संवाद

बाढ़ के पानी से जलमग्न हुआ ग्राम खगईपुरवा। संवाद

बाढ़ के पानी से जलमग्न हुआ ग्राम खगईपुरवा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें