फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोरवेल में घुसे पांच युवक जहरीली गैस से बेहोश, दो की मौत

विज्ञापन
जहरीली गैस से बेहोश किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाती पुलिस
विज्ञापन
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के खूंटी खुर्द गांव के एक खेत में लगे ट्यूबवेल के बोरवेल में घुसे पांच युवक जहरीली गैस से बेहोश हो गए। इनमें से दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के खूंटीखुर्द गांव निवासी श्रीकेशन के खेत में लगे ट्यूबवेल के बोरवेल की सफाई के लिए देर शाम 28 वर्षीय प्रवीण पुत्र श्रीकृष्ण और 26 वर्षीय रजनीश पुत्र मोहन घुसे थे। जहरीली गैस से इनके बेहोश हो जाने पर उन्हें बचाने के लिए उसी गांव के पवन, अर्पित और भानु प्रताप भी बोरवेल में उतर गए। जल्द ही जहरीली गैस के प्रभाव से यह तीनों भी बेहोश हो गए।
ग्राम प्रधान विकास अवस्थी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने मैगलगंज पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकला और बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा। इलाज के दौरान प्रवीण और रजनीश की मौत हो गई। जबकि पवन और अर्पित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं भानु प्रताप का इलाज सीएचसी मितौली में जारी है।

जहरीली गैस से बेहोश किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाती पुलिस

जहरीली गैस से बेहोश किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें