खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के मस्जिदपुरवा गांव में पांच वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
गांव मस्जिदपुरवा निवासी कमल किशोर का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन गांव के रामस्वरूप के घर के पास से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खेत के रास्ते में घर के कनेक्शन का एक तार खंभे से टूटकर गिरा पड़ा था। इसमें करंट दौड़ रहा था। आर्यन करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद