स्पोर्ट्स कालेज में चयन होने के बाद बच्चों को मिठाई खिलाते प्रधानाध्यापक मो. सलीम। स्रोत: स्कूल
मितौली। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए प्राथमिक विद्यालय खंजननगर के तीन और खिलड़ियों का चयन हुआ है। इससे पहले दो खिलाड़ी चयनित हो चुके हैं।
जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में प्रथम चरण में सरिता देवी और पूजा देवी का चयन हुआ। दूसरे चरण में अनमोल पाल, साहिबा और अंकिता पाल को चयनित किया गया है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश कॉलेज समिति लखनऊ की ओर से कराई जाती है। इसमें चयन के बाद वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में खिलाड़ियों को दाखिला मिलता है। अनमोल पाल और अंकिता पाल के पिता कृषि कार्य करते हैं। साहिबा के पिता मजदूरी करते हैं। खिलाड़ियों के चयन से उनके विद्यालय, परिवार और अभिभावक खुश हैं। संवाद