फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुरी गांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौराहरा ब्लॉक के गांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं योग्यता कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसको लेकर महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

अनुराग मौर्य ने बताया कि कलश शोभायात्रा बबुरी गांव निर्मित यज्ञशाला से शुरू होकर गांव की परिक्रमा करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों से टेंगनहा, सिसैया चौराहा, लाखीपुर होते हुए जालिमनगर पुल पहुंची। वहां पर महिलाओं ने कलश पूजन कर पवित्र जल कलशों में भरा। सत्य नारायण वर्मा, अमर पाल मौर्य, संतोष कुमार, उत्तम सिंह की प्रज्ञा टोली ने संगीतमय प्रज्ञा प्रवचन कार्यक्रम। इसमें टोली नायक सत्यनारायण वर्मा ने मानव जीवन की महत्व के बारे में जानकारी दी। श्रवण वर्मा ने बताया चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ आयोजन में रोजाना प्रात: कालीन गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार के साथ शाम को संगीतमय प्रज्ञा प्रवचन होना बताया। 18 जनवरी की शाम विराट दीप महायज्ञ और 19 जनवरी को महापूर्णाहुति संग कार्यक्रम समाप्त होगा। इस दौरान नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं युवा जोड़ो अभियान भी चलेगा। भारत प्रसाद जायसवाल, मुंशी लाल वर्मा, बाबूराम निषाद, श्रवण वर्मा, गुड्डू गुप्ता, अमित कुमार वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, शेखर वर्मा, सर्वेश वर्मा, शीलू निगम, मुस्कान, काजल, आँशी, ज्योति, रुचि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें