फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में अवैध रूप से जमीन की नपाई कर रहे पांच भारतीय गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगर पालिका के भुजेला गांव में चकबंदी विभाग का कर्मचारी बताकर जमीन की नपाई कर रहे पांच भारतीय लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कंचनपुर जिले के डीएम गोपाल प्रसाद आर्याल ने बताया कि शुक्रवार को भीमदत्त नगर पालिका के भुजेला गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ भारतीय लोग खुद को चकबंदी विभाग का कर्मचारी बताकर जमीन की नाप जोख करने का काम कर रहे थे। जिसके बाद वार्ड अध्यक्ष प्रकाश थापा को शक होने पर अन्य ग्रामीणों की मदद से पांच भारतीय को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस व सशस्त्र पुलिस बल की टीम उन्हें लेकर जिला पुलिस कार्यालय लाई। उक्त लोग कौन हैं, कहां से हैं और जमीनों को क्यों नाप रहे थे, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें