फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में पांच ग्राम पंचायतें चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 2022-23 में जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन्हें रैंकिंग के हिसाब से धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत नकहा ब्लॉक के बाजूडीह ग्राम पंचायत को पहला, फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 11 को दूसरा, कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेहरुआ को तीसरा, बेहजम ब्लॉक के सिसावां कलां को चौथा और इसी ब्लॉक के पहाड़पुर को पांचवां स्थान मिला है। पहला स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत बाजूडीह को 11 लाख, दूसरा स्थान पाने वाली फूलबेहड़ ग्राम पंचायत को जंगल नंबर 11 को नौ लाख, तीसरा स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत सेहरुआ को छह लाख, चौथा स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत सिसावां कलां को चार लाख रुपये और पांचवां स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत पहाड़पुर को दो लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि पंचायतों का ऑनलाइन मूल्यांकन, प्रश्नावली, समिति की संस्तुति और ग्राम पंचायत की परफारमेंस के आधार पर पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन किया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने बताया कि पुरस्कार की यह धनराशि गोशाला, कांजीहाउस की मरम्मत और रखरखाव, तरल और अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन, पंचायत भवन निर्माण, पंचायत कार्यालय की स्थापना, जनसुविधा केंद्र की स्थापना, पुस्तकालय की स्थापना आदि पर खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें