निघासन। पढुआ थाना पुलिस ने पांच गैंगस्टर के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस काफी समय से इन अभियुक्तों की तलाश में थी। कोतवाल प्रभातेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने पढुआ बस स्टैंड ढखेरवा से गैंगस्टर एक्ट के वांछित मुनीर, खुर्शीद, समीम, शाजिद व हमीद निवासी पठाननपुरवा को दबोच लिया। अभियुक्त जाहिद संगठित गैंग चलाता है और गैंग का लीडर है। यह गिरोह गोवंशों को काटकर उनका मांस बेचने का कारोबार करता है। अभियुक्तों पर थाना निघासन में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद