मझगईं। कस्बा में अस्पताल के पीछे बच्चों ने खेल-खेल में पैरा में आग लगा दी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अन्यथा बड़ा हादसा संभव था। उधर, नौगवां निवासी रियाजुद्दीन की पेट्रोल पंप के सामने रजाई भरने वाली मशीन की दुकान में आग लग गई। हादसे में मशीन के साथ ही वहां रखी रुई और रजाइयां जलकर राख हो गईं। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। संवाद