फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलहा गांव में चार घर राख

Thu, 11 Feb 2016 08:10 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बंगलहा निवासी इब्राहिम के घर बुधवार की शाम करीब छह बच्चे गन्ने की सूखी पत्ती से आग ताप रहे थे। जलती हुई पत्ती से पड़ोस की टटिया में आग लग गई। बच्चे टटिया जलती हुई देखकर शोर मचाते हुए भाग निकले। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी अब्दुल, रसूल और प्रेमपति के घरों को भी चपेट में ले लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची पर पानी की कमी के कारण सिर्फ एक घर में ही आग बुझा सकी, अन्य घरों में लगी आग को ग्रामीणों ने किसी तरह से काबू पाया। आग लगने से इब्राहिम की 10 हजार की नकदी, तीन बकरियां, इंजन तथा अब्दुल, रसूल, प्रेमपति का अनाज, घरेलू सामान आदि राख हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें