लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन थाना क्षेत्र के रकेहटी गांव में एक ठेकेदार के गोदाम में रविवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे तारकोल आदि में आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। तारकोल होने से देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे आए पास के दुकानदार भी सकते में आ गए। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए।
दुकानदारों व कस्बा के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने घर के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका कारण नहीं पता चल पाया है। उधर निघासन पुलिस ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था लेकिन गांव वालों ने उससे पहले आग पर काबू पा लिया। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।