फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान

Sun, 19 Feb 2023 11:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

रकेहटी गांव में एक ठेकेदार के गोदाम में रविवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे तारकोल आदि में आग लगने से इलाके में दहशत मच गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन थाना क्षेत्र के रकेहटी गांव में एक ठेकेदार के गोदाम में रविवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे तारकोल आदि में आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। तारकोल होने से देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे आए पास के दुकानदार भी सकते में आ गए। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


दुकानदारों व कस्बा के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  तब तक आग ने घर के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका कारण नहीं पता चल पाया है। उधर निघासन पुलिस ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था लेकिन गांव वालों ने उससे पहले आग पर काबू पा लिया। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें