शनिवार की रात लगी आग में झुलसे युवक और मवेशियों का हो रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शहर में गोला रोड उदयपुर महेवा में एक पेंट गोदाम और सिंगाही के भेड़ौरा में लगी आग से अफरा-तफरी मची रही।
पहली घटना शहर में हुई, जहां शनिवार की शाम गोला रोड के उदयपुर महेवा में कवि खंडेलवाल के पेंट व पुट्टी गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंची।
उधर, सिंगाही के मोहल्ला भेड़ौरा वार्ड नंबर-10 में रहने वाले विशनू के घर में शनिवार की रात अहाते में रखा सामान जल गया। काफी मशक्क्त के बाद आग बुझाई जा सकी। आग बुझाने में विशनू का भाई मनोज झुलस गया। अहाते में बंधी गाय और भैंस भी झुलस गई। सभी का उपचार हो रहा है। इंजन व अन्य सामान जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।