फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में पुलिस पर हमला: चार महिलाओं समेत 48 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 16 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

कंधईपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया था, जिसमें एसओ, एक महिला सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 48 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र में सोमवार की शाम कंधईपुर गांव में झगड़े के दौरान मौके पर गई पुलिस पर हुए हमले के मामले में चार ग्रामीणों की तहरीर पर चार महिलाओं सहित 48 नामजद के खिलाफ मारपीट व बलवा समेत नौ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद दो महिलाओं सहित 16 को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।

विज्ञापन


सोमवार की शाम कंधईपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया था, जिसमें एसओ, एक महिला सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में चार ग्रामीणों यशपाल पुत्र भूपराम, बृजेश पुत्र रामविलास देवेंद्र कुमार, दुष्यंत पुत्रगण भूपराम की ओर पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि सोमवार की शाम करीब सात बजे वे लोग अपने घर में रहने के लिए गए थे, तभी विपक्षी एकराय होकर पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देते हुए कहने लगे कि तुम लोगों ने हमारे परिवार के लड़के को मार डाला है, यहां से भाग जाओ। 

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन


गालियां देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, बांका और धारदार हथियारों ने बुरी तरह पीटा। जान बचाकर घर में घुसे तो घर में घुसकर मारापीटा। घर में ताड़फोड़ भी की। बीच बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों के भी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने में गांव के ही अमन पाल और रमेश चंद्र बेदी का हाथ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देर रात धारा 147, 148, 149, 352, 353, 504, 458, 427, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं सहित 16 का चालान किया।

विज्ञापन

इनका हुआ है चालान

पप्पू, अनिल, ओमकार, शेर सिंह, रामचंद्र, आकाश, सत्यपाल, मूलचंद्र, दिनेश, संजय, बबलू, संतोष, राजकुमार, अरविंद, दो महिलाएं गीता पत्नी अरविंद, सरिता पत्नी छोटे लाल।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पप्पू, अनिल, ओमकार, शेर सिंह, रामचंद्र, आकाश, सत्यपाल, मूलचंद्र, दिनेश, संजय, बबलू, संतोष, राजकुमार, अरविंद, गीता पत्नी अरविंद, सरिता पत्नी छोटे लाल, रोशन लाल, अमर सिंह, जयपाल, सर्वेश, सुनील, छोटन्ने, प्रकाश उर्फ विलेट बाबू, सुखलाल, राजकुमार, प्रदीप, कल्लू, रिंकी पत्नी कामता, मुनींद्र, प्रधमुन, रामकुमार, बालक, राकेश, लक्ष्मन, कामता, रामकृपाल, किशोरी, नीरज, राम ख्याली, गुड्डू, राममूूर्ति, रवेंद्र, शिवम, अविनाश, राहुल, सुमन पत्नी मुनींद्र कुमार, अमन पाल, रमेश चंद्र बेदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें