मृतक पत्रकार की पत्नी आराधना को 45 लाख का चेक देते एसडीएम ओपी गुप्ता।
निघासन। राहुल गांधी के आगमन के पहले तिकुनिया बवाल कांड में मारे गए दो और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता बुधवार को दी गई है। निघासन के एसडीएम ओपी गुप्ता ने तहसीलदार के साथ निघासन निवासी रमन कश्यप के घर जाकर उनकी पत्नी आराधना को 45 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वहीं भाजपा के सिंगाही मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर निवासी टैपरा के परिजनों को भी 45 लाख का चेक दिया गया है। इसके अलावा इस घटना में मारे गए भाजपा के बूथ अध्यक्ष शुभम मिश्रा व ड्राईवर हरिओम मिश्रा के परिजन को अभी आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। घायलों को भी घोषणा के अनुसार मदद नहीं मिली है। संवाद