गौरीफंटा। नेपाल सीमा पर ऑटो चालक बाहर से आने वाली सवारियों को अपने रिक्शा में बैठाने के लिए बसों पर चढ़कर यात्रियों का सामान उतारने लगते हैं। इसी बात को लेकर शनिवार को ऑटो चालकों व बस स्टाफ के बीच झड़प हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
शनिवार सुबह पलिया से गौरीफंटा एक निजी बस आई थी, जिसकी छत पर लदे नेपालियों के सामान उतारने को लेकर कई ऑटो और ई-रिक्शा चालक बस पर चढ़ गए। बस चालक, कंडक्टर और खलासी ने उनको नीचे उतारने का प्रयास किया। इसके बाद ऑटो चालक उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। माहौल गरमा जाने के बाद गौरीफंटा चौकी के पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को नीचे उतारा और समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया। मामला सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा का विषय बना रहा।