फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर : युवक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल/मैलानी। अगस्त से शुरू हुआ बुखार का कहर अब भी जारी है। शुक्रवार को मैलानी के मोहल्ला पुराना बाजार खुटार रोड निवासी दिनेश टेलर की पत्नी सरोज (42) की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मोहर्रम (35) की भी बुखार से जान चली गई।
विज्ञापन

बुखार आने पर बृहस्पतिवार को पुरुष वार्ड में बुखार पीड़ित 35 वर्षीय मोहर्रम पुत्र नसरुद्दीन निवासी निघासन को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उधर, मैलानी निवासी दिनेश ने बताया कि दो-तीन दिन पहले बुखार आया था। निजी क्लीनिक से दवा लेने पर बृहस्पतिवार को बुखार कम हुआ, लेकिन रात को तबीयत बिगड़ गई।
आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने ऑक्सीजन की कमी बताने के साथ ही कहा कि यहां ऑक्सीजन नहीं है, कहीं और ले जाओ। परिजन उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन मिल जाती, तो शायद सरोज की जान बच जाती।
विज्ञापन


मैलानी में अब तक बुखार से सात मौतें
मैलानी। बुखार से अब तक मोहल्ला काली मंदिर निवासी सुनील वाल्मीकि पुत्र लालाराम 22 वर्ष, रेखा देवी पत्नी राकेश कुमार 42 वर्ष, पुराना बाजार निवासी शबनम पुत्री मुस्तफा 20 वर्ष, ग्राम सुखचैनापुर निवासी बबलू की आठ माह की मासूम, मोहल्ला पंचायत निवासी मुकेश पुत्र राजू 10 वर्ष, पूजा पुत्री रामपाल और शुक्रवार को सरोज पत्नी दिनेश 42 वर्ष की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें